बीएम पांडे बने झारखंड बॉली बॉल एसोसिएशन के एसोसिएट संयुक्त सचिव। 

पलामू-मेदिनीनगर झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बालमुकुंद पांडे को सत्र 2021-25 के लिए झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन का एसोसिएट संयुक्त सचिव बनाया है यह पत्र एसोसिएशन के महासचिव शेखर बोस ने जारी किया है। महासचिव शेखर बोस ने कहां है कि झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से जेवीए परिवार में श्री बालमुकुंद पांडे का स्वागत है। उन्होंने बीएम पांडे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुशल मार्गदर्शन और समर्थन के तहत पलामू जिले के साथ-साथ झारखंड राज्य में वॉलीबॉल खेल को नई ऊंचाई मिलेगी। झारखंड के वॉलीबॉल स्टेट उपाध्यक्ष सह पलामू जिला सेक्रेटरी दुर्गा जोहरी ने भी बीएम पांडे को बधाई दी है। उन्होंने कहा की बहुत खुशी की बात है कि हमारे साथी को एसोसिएट संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है अब वह अपने टीम के साथ मिलकर पलामू को नए मुकाम पर पहुंचाने का काम करेंगे। बीएम पांडे ने कहा कि उन्हें खुशी है कि झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन ने उन पर विश्वास जताया है वह कभी भी विश्वास टूटने नहीं देंगे वह पलामू को एक नए मुकाम पर पहुंचाएंगे। जल्द ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पलामू में नेशनल यूथ पुरुष व महिला वर्ग का वॉलीबॉल मैच करवाएंगे ताकि जिले के साथ-साथ हमारे राज्य का भी नाम रोशन हो।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें