प्रशांत कुमार ने नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप मे प्रभार लिया।

पलामू-नीलाम्बर पिताम्बर पुर प्रखंड कार्यालय में 24 फरवरी 2022 को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में प्रशांत कुमार ने पदभार ग्रहण किया। इससे पहले तरहसी प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो प्रभारी बीडीओ के रूप मे कार्य कर रहे थे। प्रभार लेने के बाद नए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रखंड मे विकास पदाधिकारी के रूप में जो कार्यभार दिया गया है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। जो भी प्रखंड वासियों की समस्याएं होगी मैं उसे निष्पक्षता के साथ निराकरण करने का प्रयास करूंगा। शिक्षा और स्वास्थ्य मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी मैं शिक्षा और स्वास्थ्य में गुणवात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करूंगा। वहीं मौके पर नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के कई कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है।

मोबाइल नंबर -9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें