विधायक पुष्पा देवी पीसीसी पथ का पटकाही से पीडब्लूडी मुख्य पथ तक सिलान्यास किया।

पलामू-छतरपुर प्रखंड के ग्राम पटखाही मे पटखाही सहरसवा पथ पटकाही से पीडब्लूडी मुख्य पथ तक पीसीसी पथ का निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक श्रीमति पुष्पा देवी जी के द्वारा किया गया। राज्य सम्पोषित योजना मद के अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस पथ का निर्माण कार्य होगा। इस मौके पर पूर्व सांसद पलामू व भाजपा नेता मनोज कुमार जी भी उपस्थित थे ग्रामीणों ने पूर्व सांसद मनोज कुमार और विधायक श्रीमति पुष्पा देवी का भव्य स्वागत किया।मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छतरपुर पाटन का क्षेत्र अब धीरे धीरे विकास की दिशा में चल पड़ा है। मौलिक सुविधाओ के बढ़ोतरी से रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहा है और क्षेत्र के आर्थिक विकास में बढ़ोतरी हो रही है। श्रीमति पुष्पा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार की जन सहयोगी योजनाओं के बल पर अति पिछड़ा क्षेत्र भी अब विकास की मुख्य धारा में शामिल हो रहा है।इस मौके पर छतरपुर मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव, अशोक तिवारी, मुख्तार अंसारी, गजनन्दन यादव, इंदल यादव, अरुण साव, रामेश्वर साव, रामजतन यादव, वारिस अंसारी, कृष्णा सिंह, वशिष्ट मेहता और सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर -9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें