अनियमितता पाये जाने पर संबंधित मुखिया,रोजगार सेवक व पंचायत सेवक पर कार्रवाई के निर्देश।

पलामू-मेदिनीनगर उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड के विभिन्न पंंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारांव पंचायत में संचालित विभिन्न मनरेगा योजनाओं की जांच की जांच के दौरान दो बकरी शेड में गड़बड़ी पायी गयी जिसके पश्चात डीडीसी मेघा भारद्वाज ने चैनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को बारांव पंचायत के मुखिया,रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

बकरी शेड में बकरी के बजाय स्वयं रह रहा था लाभुक

सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने बारांव स्थित लाभुक उपेंद्र चौधरी के बकरी शेड की जांच की इस दौरान उन्होंने पाया कि बकरी शेड में न बकरी है और न ही कोई बकरी का बच्चा है उस बकरी शेड में स्वयं लाभुक रह रहा था इसी क्रम में बारांव के ही जवाहिर चौधरी के बकरी शेड निर्माण की भी जांच की गयी। यहां भी लाभुक द्वारा योजना में भारी अनियमितता किया गया था यहां लाभुक को पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ दिया गया है बावजूद इसके इनके द्वारा भी बकरी शेड को आवास के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था इस पर डीडीसी ने मौके पर मुखिया सहित अन्य को कड़ी फटकार लगाई साथ ही कार्य प्रणाली में सुधार लाने की बात कही।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है।

मोबाइल नंबर -9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें