दाखिल खारिज जमाबंदी भू-लगान के मामलों को समय पर निष्पादित करना सुनिश्चित करें-उपायुक्त।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त शशि रंजन ने जिलें के कई कार्यों को जो अधुरे पड़े हैं उसको जल्द से जल्द निपटाने को लेकर एनआईसी के सभागार से जिले के कई पदाधिकारियों एसडीओ,सीओ,बीडीओ,व अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक किया। एवं विभिन्न विभागों के अंतर्गत जिले में चलाये जा रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की तत्पश्चात विकास कार्यों तेज़ी लाने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया एनआईसी के वीसी रूम में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दाखिल,खारिज़,जमाबंदी,भू-लगान के मामलों को समय पर निष्पादित करने को दिए निर्देश

वर्चुअल बैठक में भूमि सुधार की समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने दाखिल-खारिज की समीक्षा की उन्होंने दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदनों को बेवजह रिजेक्ट न करने की बात कही उन्होंने रेंट रिसीप्ट की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन करने पर बल दिया। इसी तरह उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने,राजस्व अर्जन की स्थिति,ग्रामीण विकास योजनाओं,कृषि योजनाओं,जन वितरण प्रणाली के तहत किये जा रहे कार्यों,कल्याण विभाग व आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार अभियान के तहत मिले आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने पशुधन की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति करने की बात कही इसके अलावे प्रज्ञा केंद्रों को स्कूलों से टैग करने की बात कही ताकि स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में कोई समस्या न आये।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर -9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें