पांकी तेतराई हाई स्कूल मैदान मे आयोजित फुटबॉल टूर्नामेट उद्घाटन के बाद लोगो को सम्बोधि करते हुए ओंकारनाथ जायसवाल।

युवा साथी पांकी विधान सभा मे वड़ा बदलाब करेंगे अहम और वहम मे रहनेवाले नेताओं से इस विधान सभा को मुक्ति दिलाएंगे उक्त बाते झामुमो नेता ओंकार नाथ जायसवाल ने कहा वे पांकी के तेतराई हाई स्कूल मैदान मे आयोजित फुटबॉल टूर्नामेट उद्घाटन के बाद लोगो को सम्बोधित कर रहे थे। दो दिवसीय टूर्नामेट का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र पलामू पांकी के द्वरा आयोजित किया गया था इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा की पांकी के युवा भाइयो ने हमारे हौशला को जिस प्रकार बढ़ाया है मुझे सम्मान दिया है हम सभी के प्रति आभारी है। और हम सभी युवा भाई मिलकर इस बिधान सभा मे झूठ बोलनेवाले और राजनीत को ब्यापार समझनेवाले नेताओं को बेदखल करेंगे। उन्होंने कहा की खेल और खिलाड़ीयो के बिषय मे राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है आप आगे बढ़िए हम और हमारी सरकार आपके साथ है इस टूर्नामेट ने आठ टीमों ने भाग लिया है। पहला दिन आठ टीमों ने चार मैच खेले जिसमे चोफाल,पकड़िया,श्री राम युवा कल्व धनमंसी,कोनवाई टिम सेमीफाइनल मे पहुंची है फाइनल मैच आठ फ़रवरी को खेला जायेगा जिसमे विजेता और उप विजेता टिम को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर नेहरू युवा क्लब के प्रखंड संयोजक आयोजनकर्ता मेंडली खटटर जी,उनके सहयोगी आलोक कुमार,चंदन कुमार,आनंद कुमार, डा सफी आलम ,मुन्ना खान ने भूमिका निभाया और कार्यक्रम मे तेतराई के मुखिया प्रत्याशि सुरीन सिंह,पकड़िया के मुखिया प्रत्याशी मिंटी वर्मा,कोनवाई के पूर्व मुखिया बृजदेव सिंह, मौलाना नाइमुदिन साहब,द्वारिक राम,केडी सिंह,अरुण वर्मा,सदाम बादशाह,अमित शर्मा,के आलावा बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें