हर किसी के हितों की रक्षा हो ऐसा विधान है,सबको जोड़कर रखे ऐसा भारत का संविधान है, संविधान दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पलामू-मेदिनीनगर भारत में हर साल 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है जिसे लिखने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा भारतीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 के दो साल बाद 26 नवम्बर 1949 में भारतीय संविधान का निर्माण किया गया और इसे लागू करने में भी दो साल का समय लगा। 26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान द्वारा इसे भारत के हर नागरिक पर लागू किया गया भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद संविधान सभा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली एक समिति को संविधान का मसौदा तैयार करने का काम सौंपा। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे। बाद में, संविधान के अनुसार, 24 जनवरी, 1950 को एक विशेष सत्र में डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारतीय गणराज्य के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। भारत के नरेंद्र मोदी सरकार ने 2015 में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया। 19 नवम्बर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 26 नवम्बर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के भारत सरकार के निर्णय को अधिसूचित किया यह दिन नागरिकों के बीच संविधान मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।,,हर किसी के हितों की रक्षा हो ऐसा विधान है,सबको जोड़कर रखे ऐसा भारत का संविधान है,,

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें