झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा को किया याद।

पलामू-मेदिनीनगर झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने बिरसा मुंडा को किया याद इस अवसर पर सोमवार को मेदिनीनगर के स्टेशन रोड में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर संगठन के सदस्यों ने माल्यार्पण किया। मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन पत्रकारिता के साथ-साथ महापुरुषों के आदर्श को भी याद करता है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा द्वारा बताए रास्तों पर हम सभी को चलना चाहिए।
इस अवसर पर झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव संजय मिश्रा, संजय सिंह उमेश ,नीलकमल शुक्ला ,विनोद सिंह ,अश्विनी घई, रामाकांत प्रसाद, उपेंद्र कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।