पलामू उंटारी रोड प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है BDO की मिली भगत से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के ग्रामिणों से पैसा कि उगाही किया जा रहा है।

पलामू-लाख कोशिशों के बाद भी सरकार भ्रष्टाचार रोकने में विफल रह रही है, मामला उंटारी रोड प्रखंड का है प्रखंड से भ्रष्टाचार के मामले लगातार आते रहते है परन्तु अधिकारी जांच के नाम पर बस टाइम फेंकते रहते है, ताजा मामला ब्लॉक कॉर्डिनेटर चंदन पासवान का है, जिसपर पहले से आवास योजना में पैसे उगाही के आरोप लगते रहे है, परंतु किसी अधिकारी ने अभी तक जांच नहीं किया। प्रखंड में पीएम आवास लाभुकों से चंदन और अनुज ऑपरेटर पैसे उगाही करते है जिसकी शिकायत लाभुकों ने क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी से भी किया जिसपर विधायक ने बीडीओ को तत्काल संज्ञान मे लेने की आदेश दिया था। वहीं युवा कांग्रेस नेता रिंकू सिंह ने भी इनके खिलाफ पलामू उपायुक्त को आवेदन दिया और जांच कर उचित करवाई का मांग किया मांगे पूरी नहीं होने पर रिंकू सिंह ने आत्मदाह की चेतावनी भी दिया है। इस संबंध में बीडीओ प्रभाकर ओझा ने बताया कि लाभुकों से मिलकर मैंने जांच किया तो दो लाभुकों ने पैसे मांगने की बात बताया है परंतु किसी ने पैसे देने की बात नहीं बताई, ज्ञात हो कि विधायक के समीक्षा बैठक में ही बीडीओ और विधायक के समक्ष ही लाभुकों ने पीएम आवास में पैसे देने का आरोप अनुज ऑपरेटर पर लगाया था परंतु बीडीओ के मिलीभगत से उक्त ऑपरेटर और कॉर्डिनेटर प्रखंड में अभी तक कार्यरत है और पैसे उगाही भी जम कर कर रहे है।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
उंटारी रोड से संकेंद्र राज का रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M.N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें