मेदिनीनगर पलामू एनपीयू के कुलपति महोदय को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

पलामू मेदिनीनगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रति कुलपति महोदय को नीलांबर विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपने हेतु परिषद के कार्यकर्ताओं को एवं छात्रों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, करोना का हवाला देकर बार-बार अधिकारी और पदाधिकारी छात्रों की समस्याओं से मुंह फेरने का कार्य कर रहे हैं, अंततोगत्वा विश्वविद्यालय प्रशासन को कुलपति एवं प्रति कुलपति की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया एवं छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन के माध्यम से परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा कुलपति एवं प्रति कुलपति को बताया गया कि सत्र 2018-21 स्नातक तथा स्नातकोत्तर मे प्रमोट हुए विद्यार्थियों की परीक्षा अविलंब हो यह विश्वविद्यालय प्रशासन सुनिश्चित करें, ओल्ड कोर्स स्नातक में असफल हुए विद्यार्थियों का भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा ससमय कराई जाए यह विश्वविद्यालय प्रशासन सुनिश्चित करें, सत्र 2018- 21 का स्नातक के छात्रो की अवधी एवं उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए अविलंब सभी परीक्षाओं का ससमय निर्धारण की जाए। ऑनलाइन माध्यम से जारी पंजीयन में आ रही त्रुटियों के निवारण हेतु विकल्प प्रदान की जाए उपरोक्त विषय के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन को अभिलंब छात्र हित में उचित कार्रवाई की मांग करती है, छात्रों की समस्याओं का निवारण नहीं होने की स्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित में आंदोलन हेतु बाध्य होगी। इस मौके पर अभाविप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडे, नगर सह मंत्री रामा शंकर पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय वर्मा, चैनपुर नगर मंत्र राजन कश्यप, गौरव दुबे,अभिषेक कुमार रवि ,नितीश दुबे, मुकेश कुमार गुप्ता, रिंकी कुमारी, सुषमा कुमारी, श्वेता कुमारी ,रंजू कुमारी आदि दर्जनों छात्र समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के समक्ष उपस्थित हुए थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें