पलामू प्रमंडलीय आयुक्त समेत कई अधिकारीयों ने नावा बाजार बसना BM फार्म हाउस मे पौधरोपण एवं वितरीत किया।

प्रमंडलीय आयुक्त समेत कई अधिकारियों ने नावा बाजार के बसना गांव स्थित पांडेय फार्म हाउस परिसर में किया पौधरोपण एवं वितरण। पलामू नावा बाजार प्रखंड  के बसना गांव स्थित बीएम पांडेय फार्म हाउस परिसर में शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी, अपर समाहर्ता सुरजीत सिंह ने पौधरोपण कर आसपास के ग्रामीणों के बीच पौधा वितरित किया। प्रमंडलीय आयुक्त ने पौधा वितरण के दौरान कहा कि सभी लोगों को पौधा लगाने की जरूरत है क्योंकि प्रकृति को सुरक्षित और संरक्षित करने से ही मानव जीवन बचेगी। उन्होंने लोगों से बताया कि वे खुद अपने आवासीय परिसर में कई दुर्लभ प्रजाति का पौधा लगाए हैं ताकि आने वाली पीढ़ी उसका अवलोकन कर सके। उन्होंने टीटीई इंस्पेक्टर बीएम पांडेय के इस कार्य की काफी सराहना की उन्होंने कहा कि श्री पांडेय अपने सेवाकाल से बचे समय मे समाजसेवा के कई कार्य करते हैं जिससे समाज के लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे है। वहीं अपर समाहर्ता सुरजीत सिंह ने भी प्रकृति और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी बताया उन्होंने पौधा लगाने और उसे बचाने की जरूरत बताई। इसीतरह पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने भी पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों को लोगों को अपनाने की जरूरत बताई तभी सृष्टि और प्रकृति बचेगी। मौके पर टीटीई इंस्पेक्टर बीएम पांडेय, नावा बाजार सीओ राकेश सहाय, बसना के निवर्तमान मुखिया सुरेश मेहता, सांसद प्रतिनिधि पंकज पांडेय, समेत कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें