पलामू-पत्रकार परिषद के महासचिव सत्येंद्र मिश्रा के पिताजी का आज हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

पलामू पत्रकार परिषद के महासचिव सह हिंदी दैनिक खबर मंत्र के पलामू ब्यूरो हेड सत्येंद्र मिश्रा के पिता मदन मोहन मिश्रा का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया। पलामू ,पड़वा थाना स्थित लोहडा गांव निवासी 76 वर्षीय स्व मिश्रा का निधन हृदय गति रुकने के कारण हो गया। रविवार की सुबह लोहड़ा स्थित अपने आवास पर तबीयत अचानक से खराब होने पर उनके दोनों सुपुत्र सत्येंद्र मिश्रा व उपेंद्र मिश्रा ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच लाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के द्वारा उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है निधन की खबर सुनकर उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी यह खबर सुनना सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ सभी ने स्व मिश्रा के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इधर निधन की खबर सुनकर पंडवा बीडीओ प्रीति लता मुर्मू , झामुमो केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य संजीव तिवारी, मुखिया मेघनाथ मेहता, बुद्धिनारायण पासवान, पलामू पत्रकार परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, झारखंड पत्रकार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, शैलेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश, केतन आनंद, नीलकमल, अजीत मिश्रा, अभिषेक पांडे, भोला, विवेक, रवि, संजय गुप्ता, संजय पाठक, महेंद्र प्रजापति, योगेंद्र विश्वकर्मा, विजय तिवारी, बब्लू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गाड़ी गांव स्थित कोयल नदी तट पर स्वर्गीय मिश्रा के बड़े पुत्र सत्येंद्र मिश्रा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो पलामू न्यूज Live , SK Ravi

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें