लेस्लीगंज प्रखंड के किसानों को 50% कि अनुदान पर IR-64 धान का बीज वितरण किया गया,पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने किया उद्घाटन।

नीलांबर पीतांबरपुर में 50% अनुदान पर आईआर-64 किस्म के धान बीज का हुआ वितरण, पांकी विधायक ने किया उद्घाटन।नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच पैक्स के माध्यम से रविवार को 50% अनुदान पर IR-64 धान बीज का वितरण किया गया। धान बीज वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने कुछ किसानों को धान का पैकेट देकर किया। इसके पूर्व लेस्लीगंज के पंचायत सचिवालय में विधायक ने किसानों के साथ गोष्टी की जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी से प्रखंड में संचालित पैक्स एवं उसके अध्यक्ष, पैक्सों को मिले धान आदि का ब्यौरा मांगा। मौके पर अधिकांश पैक्स अध्यक्ष अनुपस्थित मिले जिस पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि पैक्स को कुछ लोगों के द्वारा पॉकेट संस्था बना दिया गया है। बदलाव हुआ है तो हर क्षेत्र में बदलाव होगा उन्होंनेे कहा कि रुचि नहीं लेने वाले हटेंगे। आज तक किसानों को मिलने वाले अनुदान या निशुल्क साधन और सुविधा को एक दो लोगों के बीच बांट दिया जाता था। अब एक व्यक्ति के पास जाने वाला व्यवस्था नहीं चलेगा चाहे धान का बीज हो या गेहूं, चना, सरसों, तीसी कोई भी बीज पारदर्शिता के साथ किसानों के बीच वितरण होगा। कार्यक्रम का संचालन जनसेवक आलोक तिवारी ने किया कार्यक्रम में प्रभारी बीडीओ सुप्रिया भगत, प्रभारी सीओ रविंद्र नाथ ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि लाला प्रसाद यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार समेत कई पैक्स अध्यक्ष एवं किसान उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

नीलाम्बर-पिताम्बर पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें