नीलाम्बर-पिताम्बर पुर थाना क्षेत्र के झगरपुर सूर्य मंदिर मे एक प्रेमी जोड़े का विवाह कराया गया 3 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Nilamber-pitamber पुर थाना अंतर्गत पूर्णाडीह पंचायत के झगरपुर सूर्य मंदिर में एक प्रेमी जोड़े का मुखिया एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में विवाह कराया गया। बता दें कि 3 वर्ष पूर्व से गांव के ही दो प्रेमी युगल झरना टोला निवासी जगजीवन राम के सुपुत्र सुरेश कुमार एवं सुखराज भूईयां की पुत्री सुनैना कुमारी के बिच प्रेम प्रसंग चल रहा था इसकी जानकारी गांव वालों को जब हुआ तो वे दोनों के अभिभावक को जानकारी दिया । मिली जानकारी के अनुसार गांव में ही कई बार इस विषय पर पंचायती भी हुआ था। लेकिन वे बाज नहीं आए ,आखिर प्रेम के दीवाना किसी का कहना नहीं माना, 2 जुलाई 2021 को गांव के ही कुछ लोगों ने उन दोनों को एक साथ कुछ देर तक बात करते हुए देखा। और इस विषय पर पूछा तो उन्होंने बताया कि हम दोनों एक साथ जिएंगे और एक साथ मरेंगे हम दोनों आपस में विवाह करेंगे। इसकी जानकारी समाजसेवी पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सुधीर कुमार सिंह को मिला उन्होंने उनके घर वालों को जानकारी दिए, लड़का एवं लड़की एक ही गांव के हैं यह सोचते हुए उन्होंने मामला को रफा-दफा करने का प्रयास किया था लेकिन लड़का एवं लड़की के घरवालों का जवाब आया कि हमलोग समझा कर हार चुके हैं जो मर्जी है वे करें। इस बात की जानकारी उन्होंने लेस्लीगंज थाना एवं पुर्णाडीह पंचायत के मुखिया को दिया। सूचना पाकर पुर्णाडीह पंचायत के मुखिया गुड्डी देवी पहुंची और दोनों से पूछताछ किया लड़का एवं लड़की दोनों एक ही शब्द बोले जा रहे थे हम दोनों संग जिएंगे और संग मरेंगे हम लोग आपस में विवाह करेंगे। स्थिति और उम्र को देखते हुए पंचायत के मुखिया गुड्डी देवी एवं ग्रामीणों ने यह फैसला लिया की दोनों का विवाह हि करादेते है। उनकी मौजूदगी में दोनों लड़का लड़की की इच्छा से झगरपुर नवनिर्मित सूर्य मंदिर के प्रांगण में विवाह कराया गया। लेस्लीगंज पुलिस प्रशासन से बात किया गया था लेकिन किसी कारणवश वे नहीं पहुंच पाए। इस प्रेमी जोड़े की विवाह मे पुर्णाडीह पंचायत के मुखिया गुड्डी देवी, लेस्लीगंज पश्चिमी के पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सुधीर कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, कामाख्या सिंह, प्रहलाद राम, सत्येंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह, धनंजय सिंह, बिंदेश्वर सिंह, अशोक कुमार, अजय कुमार सिंह, सुबोध सिंह एवं ग्रामीण जनता मौजूद थे।
पलामू न्यूज Live
खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
9608122844
नीलाम्बर-पिताम्बर पुर से
जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट