पाटन, किशुनपुर में एसडीओ ने कई दुकानों को सील किया । सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह

कोविद -19 संक्रमण के प्रभाव की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज कई दुकानों को सील कर दिया। गाइडलाइन का अनुपालन कराने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने आज कई स्थानों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया , जिसमें प्रतिबंध के बावजूद दुकानें खुली मिली, जिन्हें तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्होंने सील कर दिया । एसडीओ ने कपड़ा बाजार, क्लोथ शॉप किशुनपुर पाटन एवं स्मार्ट लुक शॉप मदन मोहन रोड को सील किया ।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने इस दौरान कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी को पालन करना आवश्यक है, ताकि कोरोनावायरस के प्रसार को कम किया जा सके। ️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️ उन्होंने ने लोगों को जागरूक करते हुए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करने तथा साबुन पानी से हाथों को साफ़ करने की अपील किया। साथ ही बजारो में या अन्य स्थानों पर भीड़ नहीं होने देने का निर्देश दिया।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844 

ब्यूरो पलामू न्यूज लाइव

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें