डॉ विजय शंकर ओझा पलामू के कुशल मंच संचालक दुनिया को अलविदा कह गए

शहर के कुशल मंच संचालक डाॅ विजय शंकर ओझा की हार्ट अटैक से अहले सुबह मृत्यु हो गई।श्री ओझा को सांस लेने में परेशानी होने पर उनके परिजन चिकित्सक के पास ले गए लेकिन श्री ओझा को नहीं बचाया जा सका।श्री ओझा के निधन की सूचना आग की तरह शहर में फैल गई और शोक संवेदना का तांता लग गया।श्री ओझा शहर के कई कार्यक्रम में अपनी ओजस्विता से श्रोतागण के दिल पर छाप छोड़ जाते थे।शहर के धार्मिक व सामाजिक आयोजन का संचालन इनके बगैर अधुरा समझा जाता था।श्री ओझा की धर्मपत्नी का 2004 में ही अकास्मिक निधन हो गया था।पत्नी के निधन के बाद अपनी वेदना को समेटते हुए श्री ओझा ने अपने बच्चों को माता पिता दोनों का प्यार देकर लालन पालन किया था।श्री ओझा का पुत्र हिमांशु राँची में सीए की शिक्षा ग्रहण कर रहा है जबकि पुत्री शालिनी 12 वीं की शिक्षा प्राप्त कर रही है।श्री ओझा के निधन की सूचना सुनकर राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक नवीन तिवारी,मुकेश तिवारी,जिला संरक्षक किशोर दुबे,सीआरपी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शुक्ला,भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह,झामुमो नेता देवेंद्र तिवारी,सुनील तिवारी,वार्ड पार्षद विवेका त्रिपाठी,गोल्डी शुक्ला,श्री रामचरित मानस यज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्येन्द् तिवारी,मानस समिति सुदना के अध्यक्ष अभिमन्यु ओझा व अन्य पदाधिकारी सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने घर पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। ।

ब्यूरो पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें