जिला प्रशासन के आदेशानुसार लेस्लीगंज प्रभारी BDO सच्चीदा नन्द महतो झरहा घाट से बालू उठाव करते 6 ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आए।

नीलाम्बर पिताम्बरपुर(लेस्लीगंज), प्रभारी B D O सच्चिदानंद महतो ने लेस्लीगंज एवम तरहसी पुलिस के सहयोग से अमानत नदी के झरहा घाट से अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे 6 ट्रैक्टर को जब्त कर लेस्लीगंज थाने को सुपुर्द किया है। इस बाबत BDOसच्चिदानंद महतो ने बताया कि सोमवार शाम में जिला प्रशासन द्वारानदी से अवैध बालू उठाव पर निगरानी एवं शामिल ट्रैक्टर मालिको पर करवाई का निर्देश दिया गया था।सुबह नदी घाटों के निरीक्षण के दौरान कई ट्रैक्टर शाहद घाट पर बालू का उठाव करते देखे गए,जिन्हें लेस्लीगंज पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए जब्त कर थाना में लगाया गया है साथ ही अग्रेतर करवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी को लिखा गया है।

संवाददाता

Nilamber-pitamber Pur से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें