ईद, सरहुल और रामनवमी त्योहार में नशा को लेकर पुलिस अलर्ट, जावा महुआ और शराब की रोज की जा रही है छापेमारी।
पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर:पलामू जिले में आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने हेतु पलामू पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध देसी एवं विदेशी शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस क्रम में दिनांक 17 मार्च से 19 मार्च 2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापामारी एवं विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान के दौरान किया गया शराब और जावा महुआ विनष्टी करण।
छतरपुर थाना क्षेत्र में जावा महुआ 30 किलोग्राम, पिपरा थाना क्षेत्र में जावा महुआ 160 किलोग्राम, सतबरवा थाना क्षेत्र में जावा महुआ 350 किलोग्राम एवं देसी शराब 20 लीटर, लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में जावा महुआ 150 किलोग्राम एवं देसी शराब 10 लीटर, मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में जावा महुआ 20 किलोग्राम और देसी शराब 15 लीटर, पांडू थाना क्षेत्र में जावा महुआ 85 किलोग्राम, तरहसी थाना क्षेत्र में जावा महुआ 50 किलोग्राम, नावाजयपुर थाना क्षेत्र में जावा महुआ 450 किलोग्राम, विश्रामपुर थाना क्षेत्र में जावा महुआ 150 किलोग्राम, उंटारी रोड में जावा महुआ 100 किलोग्राम, पाटन थाना क्षेत्र में जावा महुआ 130 किलोग्राम।
इन क्षेत्रों के विभिन्न गांवों एवं जंगली इलाकों में अवैध महुआ जावा एवं देशी शराब के भंडारण एवं निर्माण स्थलों को चिन्हित कर नष्ट किया गया।
इस अभियान के क्रम में कुल 1675 किलोग्राम जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध देशी शराब को जब्त कर विधिवत विनष्टीकरण किया गया।
इस दौरान कई स्थानों पर शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पलामू पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

