पांकी विधायक को पितृ शोक, बुधवार को कि जाएगी अंतिम संस्कार।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता जी के परम पूज्य पिताश्री शिवलोचन महतो जी का निधन 108 वर्ष की आयू में 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को समय 12:02 मिनट अपराहन में हो गया है। वे 31 जनवरी से इलाजरत थे।

इस अपूरणीय क्षति से मृतक के पूरा परिवार मर्माहत है। उनके अंतिम दर्शन हेतु पार्थिव शरीर को पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता जी के निवास स्थान मौर्या फार्म हाउस, नीलाम्बर- पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) पलामू में रखा गया है। जिसे 11 फरवरी 2026 बुधवार की सुबह 9 बजे पुर्वाहन उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास ग्राम- कोईरीपतरा, पंचायत- नौडीहा, थाना- लेस्लीगंज, पलामू ले जाया जाएगा। जहां से अंतिम दर्शन के पश्चात उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11:00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। पांकी विधायक ने समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध  किया है कि इस शोक की घड़ी में उपस्थित होने की कृपा करें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें