बहन कि जिस दिन थी शादी, उसी दिन सड़क हादसे में भाई का हुआ मौत, शादी मातम में बदला।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रहैया गांव में सोमवार को उस समय खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया, जब एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक कि बहन का सोमवार को शादी का निकाह होना था, जिसकी तैयारियों को लेकर परिवार में उत्साह और चहल-पहल का माहौल था। सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, रहैया गांव निवासी अलीम अंसारी के पुत्र अकबर अंसारी उम्र लगभग 20 वर्ष शादी से संबंधित सामान की खरीदारी के लिए दोपहिया वाहन से रहैया से मनातू होते हुए पदमा जा रहे थे। इसी दौरान कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय के पास, कुसडी गांव के समीप, विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य दोपहिया वाहन से उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरे वाहन पर चक पंचायत के अदौरिया गांव निवासी पुनिल कुमार पिता लखन यादव अपनी चचेरी बहनें सोनी कुमारी और पूजा कुमारी के साथ सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अकबर अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया गया है पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण दोनों वाहनों की तेज रफ्तार बताई जा रही है। इस हादसे के बाद रहैया गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, हादसे में अकबर अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें