पलामू ने खोया जनसेवा का मसीहा: डॉ. विश्वनाथ ओझा का हुआ निधन…।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा का आज सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे निधन हो गया। जिससे पुरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला सचिव सह डालटनगंज विधानसभा के पूर्व विधायक उम्मीदवार रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि डॉ. ओझा पलामू के लिए वरदान समान थे। उनके निधन की खबर फैलते ही सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. ओझा ने लंबे समय तक चिकित्सा सेवा के माध्यम से हजारों मरीजों का उपचार किया है। वे अपनी सरलता, मिलनसार स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। गरीब, मजदूर और किसानों के लिए वे हमेशा सस्ती व सुलभ दवाइयां लिखते थे, जिससे समाज के हर वर्ग में उनकी विशेष पहचान बनी रही। रुचिर तिवारी ने कहा कि उनके निधन से पलामू प्रमंडल को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। पलामू के प्रसिद्ध डॉ. विश्वनाथ ओझा आम जनता के लिए एक सच्चे मसीहा थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें