पुलिस ने रांची के दो शराब तस्करों को इंजिनियरिंग कॉलेज, पलामू के समीप से किया गिरफ्तार।

पलामू न्यूज Live//पलामू पुलिस ने मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब गुप्त सूचना के आधार पर मेदिनीनगर -पांकी मुख्य पथ के इंजनियरिंग कॉलेज बसौरा के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिना नम्बर प्लेट बैगनार गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है और उसे दो व्यक्ति चालू करने में लगे हुए है। लेस्लीगंज थाना के पुलिस ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए 7 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार कि शाम करीब 5:10 बजे सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु। एसआई विक्रम शील, सशस्त्र बल, आरक्षी -194 जयप्रकाश सिंह, आरक्षी-215 सोमाय बोदरा के साथ सत्यापन हेतू थाना से प्रस्थान किये। जैसे ही पुलिस इंजनीयरिंग कॉलेज बसौरा लेस्लीगंज के पास बिना नम्बर प्लेट खड़ी बैगनार गाड़ी के पास पहुँची तो दो व्यक्ति वहाँ से पुलिस के गाड़ी देखकर भागने लगे। तत्पश्चात दोनों व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से दौड़ा कर पकड़ा गया तथा नाम पता पुछने पर अपना नाम अनिल कुमार साहु उम्र-30 वर्ष, पिता- स्व० कृष्णा साहु और अरसद अंसारी उम्र 24 वर्ष पिता सैयद अंसारी रांची जिला के माण्डर थाना क्षेत्र बेहरा टोला निवासी बताए। जब बिना नम्बर प्लेट खड़ी बैगनार गाड़ी का भौतिक रूप से सत्यापन किया गया तो पाया की उस गाड़ी में अंग्रेजी शराब है। जिसमें राॅयल चैलेज 750 एमएल 146 पीस, सिग्नेचर 750 एमएल 72 पीस, रॉयल चैलेंज 375 एमएल 48 पीस शामिल है। इस संबंध में पकड़ाये व्यक्तियों से अंग्रेजी शराब एवं गाड़ी का वैध कागजात की मांग किया गया तो उनके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया। तत्पश्चात विधिवत जप्ती सूची बनाकर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 46/2026 धारा 274/275/ 336(3) BNS 2023 एवं 47 (a) एक्साईज एक्ट अंकित किया गया है। इस छापामारी दल में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, सब-इंस्पेक्टर विक्रम शील, लेस्लीगंज थाना के रिजर्व गार्ड व चालक शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें