दिल्ली से पलामू आकर युवक ने पत्नी, सास, ससुर, साला और साली को चाकू मारकर घायल किया, ससूर की हुई मौत दिल्ली जाने के क्रम में पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गम्हरिया में लवकुश कुमार यादव उम्र करीब 30 वर्ष, पिता सीताराम यादव के द्वारा अपने पत्नी, सास, ससुर, साला और साली को चाकू से मार कर 29 जनवरी 2026 को घायल कर दिया गया था। सदर अस्पताल पलामू में इलाज के क्रम में उसके ससुर सुनील यादव की मृत्यु हो गई थी। उसकी पत्नी रिता देवी के द्वारा दिए फर्दबयान के आधार पर छत्तरपुर थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 31 जनवरी 26 धारा 126(2)/115(2)/ 118(1)/118(2)/ 85/ 109(1) /103/61(2) BNS 2023 3/4 दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं पलामू पुलिस अधीक्षक महोदया रिष्मा रमेशन के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं छापेमारी हेतु निर्देश दिया गया। टीम के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न जगहों में छापामारी किया गया। इसी क्रम में दिनांक 4 फरवरी 2026 को जपला बाजार के पास से अभियुक्त लवकुश कुमार यादव, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता सीताराम यादव, ग्राम बरेवा थाना हैदर नगर जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लवकुश कुमार यादव के द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया तथा इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, खून लगा जैकेट को भी बरामद किया गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि इसकी शादी वर्ष 2023 में रीता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही इसकी पत्नी और इसके घर वाले के बीच कभी नहीं बनी, छोटी छोटी बातों में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। जिसे इसकी पत्नी ससुराल में न रहकर अपने मायके भाग जाती थी। एक वर्ष पूर्व करीब भी दोनों परिवारों (मायके और ससुराल पक्ष) में लड़ाई झगड़ा किया गया। जिसे स्थानीय मुखिया एवं गांव के लोगों के द्वारा दोनों परिवार को बैठा कर समझाया बुझाया गया और मामला को शांत कराया गया। उसके बाद अभियुक्त कमाने दिल्ली चला गया, दिल्ली जाने के बाद भी दोनों पति पत्नी में हमेशा लड़ाई झगड़ा होते रहा। अभियुक्त के अनुसार उसके ससुराल के लोग उसकी पत्नी को अभियुक्त लवकुश और उसके माता पिता के खिलाफ हमेशा भड़काते रहते थे। इसी से परेशान होकर वह अपने ससुराल के लोगों को मारने के इरादे से दिल्ली से रामपुर (उत्तर प्रदेश) जाकर चाकू खरीदा और योजना बनाया कि ससुराल के लोग उसके और उसके पत्नी के बीच में आए तो ससुराल के लोगों को मार देगा। दिनांक 29 जनवरी 2026 को वह दिल्ली से सीधा अपने ससुराल गम्हरिया गांव आया। रात्रि में खाने के बाद इसकी पत्नी इसके साथ नहीं सोकर अपनी मां के साथ सो गई ये बात उसको रास नहीं आई, वह अपनी पत्नी से बात करना चाहा तो उसकी सास मना करते हुए बोली कि अभी सो जाओ सुबह बात कर लेना। गुस्से में आकर युवक ने चाकू निकाला और अपनी पत्नी को चाकू से वार कर दिया बीच बचाव करने आए ससुर सुनील यादव, सास, साला और साली को भी चाकू से हमला किया और वहां से भाग गया। किसी काम से युवक अपने घर आया और फिर वापस दिल्ली जाने के लिए जपला स्टेशन जा रहा था कि पुलिस के द्वारा जपला बाजार के पास से अभियुक्त लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इस छापामारी दल में छतरपुर थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रशांत प्रसाद, छतरपुर थाना पु०अ०नि० अनिल रजक, अनुसंधानकर्ता छतरपुर थाना पु०अ०नि० धर्मवीर कुमार यादव, छतरपुर थाना स०अ०नि० राजीव कुमार सहित छतरपुर थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें