मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड नंबर 23 से मनोज सिंह निर्विरोध निर्वाचित, अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पाने की तैयारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। निगम की राजनीति की मुख्य धुरी माने जाने वाले कद्दावर नेता मनोज सिंह शुक्रवार को वार्ड नंबर 23 से निर्विरोध वार्ड पार्षद चुन लिए गए हैं। उनकी इस जीत ने न केवल उनके समर्थकों में उत्साह भर दिया है, बल्कि निगम की भावी सियासत के समीकरण भी बदल दिए है। बता दें कि मनोज सिंह शुरुआत से ही मेयर पद के सबसे प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे थे। हालांकि सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदली और स्वयं को डिप्टी मेयर के पद के लिए आगे किया। इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने वार्ड 23 से चुनावी मैदान में कदम रखा, जहां जनता के अपार समर्थन और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों व्यापक समर्थन से वे निर्विरोध चुन लिए गए। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मनोज सिंह ने वार्ड 23 की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा यह जीत मेरी नहीं बल्कि वार्ड 23 की देवतुल्य जनता के विश्वास और स्नेह की जीत है। निर्विरोध चुना जाना मेरे लिए गौरव की बात है और यह जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। मेरा लक्ष्य मेदिनीनगर का समग्र विकास और हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करना है। मनोज सिंह के निर्विरोध निर्वाचन ने विपक्षी खेमे में हलचल तेज कर दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिना मुकाबले के जीत दर्ज कर मनोज सिंह ने डिप्टी मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी को बेहद मजबूत कर लिया है। अब सबकी निगाहें आने वाले निगम चुनावों और डिप्टी मेयर के चुनाव पर टिकी हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद असगर आलम, प्रदीप कुमार अकेला, कोमल कुमार अंकू, मिथिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, सोनू सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, विवेक सिंह, संतोष तिवारी सहित अन्य दर्जनों लोगों ने बधाई दिए।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें