लेस्लीगंज के गोराडीह में हवाई अड्डा और बसौरा में खेल स्टेडियम बनाने के लिए केंद्र सरकार को लिखेंगे पत्र : राधा कृष्ण किशोर।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र में झारखंड सरकार के संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा है कि लेस्लीगंज में हवाई अड्डा और खेल स्टेडियम निर्माण को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे साथ ही आवश्यकता अनुसार स्वयं दिल्ली जाकर इस विषय पर गंभीरता से बात को रखेंगे। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह टोली में हवाई अड्डा बनाने की मांग ग्रामीणों ने की है, इसके लिए एक मांग पत्र सरकार के संसदीय कार्य और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को सोमवार को दिया गया है। श्री किशोर पांकी से लौटने के क्रम में लेस्लीगंज के व्यवसाय राजू गुप्ता के यहां रुके थे वहीं नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के लोगों ने एक मांग पत्र उन्हें सौंपा। जिसमें बताया गया की गोराडीह में 71 एकड़ जमीन उपलब्ध है जो जिला मुख्यालय से मात्र 17 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है। ग्रामीणों ने बसौरा में भी खेल स्टेडियम बनाने की मांग की है, मांग पत्र लेते हुए मंत्री श्री किशोर ने गंभीरता से इस मांग को कार्यान्वित करने का आश्वासन दिया है। मौके पर सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी, मुखिया अरविंद शुक्ला, पूर्व मुखिया मोहम्मद आलम, बालकेश पासवान, रामप्रकाश तिवारी, चंदन दुबे, अवध किशोर राय, मंजीत यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, भगवान साहू, प्रेम कुमार, पंकज श्रीवास्तव शैलेश दुबे, मुरलीधर दुबे, राशिद अनवर, दीपक गिरी, पूर्व मुखिया मनोरंजन दुबे, शिव शंकर राम, ज्ञान प्रकाश राय, उमाशंकर, नितेश कुमार, जयप्रकाश आदि उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें