लेस्लीगंज संकट मोचन महावीर मंदिर का मनाया गया तीसरा वर्ष-गांठ समिति ने किया भव्य भंडारा का आयोजन।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर का तीसरा वर्षगांठ पूजन विधि हवन और आरती के साथ बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ो भक्तों ने संकट मोचन महावीर मंदिर में पूजा अर्चना किया, वही भंडारा में भी शामिल होकर इस कार्यक्रम को भक्ति के रूप से मनाया।
इस कार्यक्रम में जिला परिषद पश्चिमी सदस्य श्रीमती आशा देवी, समाजसेवी प्रमोद सिंह, सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी, चेंबर अध्यक्ष छोटेलाल सोनी को मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष संकट मोचन महावीर मंदिर में वर्षगांठ मनाया जाता है, मंदिर कि विकास के लिए कई तरह के कार्य लगातार हो रहे हैं।
इस अवसर पर मंदिर समिति ने प्रखंड समेत पूरे देशवासियों को हनुमान जी से प्रार्थना कर उनके लिए मंगल कामना किया गया। संरक्षक संतोष मिश्रा ने कहा की मंदिर में सभी दानदाताओं का नाम अंकित कर दिया गया है।
शीघ्र ग्राउंड फ्लोर में किसी तरह का आयोजन के लिए उसे उपयुक्त बनाने का कार्य अंतिम चरण में है।
पूजन का कार्यक्रम पंडित सतीश मिश्रा और मुख्य पुजारी वचन दास नैनी भाई वही मुख्य यजमान के रूप में बलकेश पासवान सपत्नी शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, संरक्षक संतोष मिश्रा, पवन सोनी, चंदन सोनी, अरविंद डिसिल्वा उमाशंकर सोनी, अनिल गुप्ता, विजय ठाकुर, राम सोनी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

