लेस्लीगंज मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया पहली बार शैक्षणिक भ्रमण, बेतला से लोध जलप्रपात तक सीखा प्रकृति का पाठ।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय के राजकीय कृत बालक मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के विद्यालय परिवार द्वारा शैक्षणिक भ्रमण सह पिकनिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेस्लीगंज पंचायत की मुखिया रेखा देवी, चेंबर अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल सोनी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर खान ने संयुक्त रूप से भ्रमण पर जा रहे विद्यार्थियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से पहली बार आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने बेतला नेशनल पार्क, मिर्चईया फॉल, सुगा बांध एवं लोध जलप्रपात का भ्रमण किया। जहां उन्हें प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ क्षेत्र की भौगोलिक, पर्यावरणीय एवं ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद राम ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को किताबों से बाहर निकलकर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इससे बच्चों को सीखने की रुचि बढ़ती है और वे अपने आसपास के क्षेत्र को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। इस मौके पर पंचायत के मुखिया रेखा देवी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे प्रकृति व समाज से जुड़कर कुछ नया सीखते हैं। विद्यालय द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है, पूरे कार्यक्रम को लेकर बच्चों और विद्यालय परिवार में काफी उत्साह देखा गया। इस शैक्षणिक भ्रमण व पिकनिक कार्यक्रम में सहायक शिक्षक प्रियदर्शनी, संत कुमार तिवारी, कलावती कुमारी, संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें