कोट खास ठाकुरबाड़ी मंदिर ‘राम दरबार’ का द्वितीय वर्षगांठ भी धुम-धाम से मनाई जाएगी, आयोजन सह मंदिर समिति का हुआ गठन।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत कोट खास ठाकुरबाड़ी मंदिर ‘राम दरबार’ की दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर 2025 को भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसे लेकर मंदिर परिसर में बैठक कर आयोजन सह मंदिर समिति का गठन सर्व समिति से किया गया।
वहीं इस बैठक के बाद कमेटी के द्वारा निर्णय लिया गया कि मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा, साथ ही विधि विधान से पूजन और हवन होगा।
इसके साथ ही भव्य भंडारा और दिन में ही भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य संरक्षक अजीत तिवारी और संरक्षक संदीप प्रसाद को चुना गया।
वहीं कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष नीरज प्रसाद, सचिव जयराम तिवारी, उप सचिव गौतम सिंह, कोषाध्यक्ष अवध किशोर राय उर्फ राजू राय, उप कोषाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा को चयन किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में ओमप्रकाश, रिंकू सिंह, बलराम सिंह, रंजीत शर्मा, प्रेम सिंह, आशीष तिवारी, राकेश गुप्ता, बलराम सिंह, मनीष मिश्रा, नीतीश मिश्रा, भोला प्रसाद, बैजू शर्मा, सूचित शर्मा, केशव कुमार, रविंद्र सिंह, अमित पाठक, कमलेश तिवारी, वकील शर्मा शामिल है।

