भैंसाखुर जमुने मंदिर प्रांगण में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं कंबल वितरण हुआ संपन्न।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के मेदिनीनगर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं कंबल वितरण सेवा कार्य आज भैंसाखुर मंदिर, ग्राम जमुने के पवित्र प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पलामू में कड़ाके की ठंड को देखते हुए चैंबर द्वारा हजारों जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जिसमें ग्राम जमुने सहित आसपास के ग्रामींण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस सेवा कार्यक्रम में चैंबर के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और न केवल सहयोग किया बल्कि स्वयं सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही डाल्टनगंज शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम द्वारा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें ब्लड जांच, ब्लड प्रेशर जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. रविश कुमार (न्यूरोसर्जन), डॉ. शक्ति प्रकाश गावस्कर (जनरल फिजिशियन), डॉ. सरोज कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ. विनीत कुमार सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. निशांत (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंकित (आयुष जनरल फिजिशियन), डॉ. अमित कुमार (फिजियोथैरेपिस्ट), डॉ. अभय कुमार (बाल रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. सृष्टि गुंजन एवं यूनिद पैथोलॉजी लैब की टीम द्वारा निःशुल्क ब्लड एवं ब्लड प्रेशर जांच की गई। चैंबर के अध्यक्ष विकास शेट्टी ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में यह चैंबर का पहला कार्यक्रम है, जिसे इतने पवित्र स्थल पर आयोजित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि समाज से ही हम व्यापार में आगे बढ़ते हैं, इसलिए समाज के प्रति हमारा दायित्व है कि हम जरूरतमंदों की सेवा करें। आगे भी चैंबर इसी प्रकार सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। डॉ. रविश कुमार ने कहा कि जब भी ऐसे सामाजिक प्लेटफॉर्म से स्वास्थ्य सेवा का अवसर मिलता है, वे निःशुल्क सेवा देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वहीं डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने बताया कि अन्य सामाजिक संगठनों के साथ भी वे ऐसे सेवा कार्य करते रहे हैं और मेदिनीनगर चैंबर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सराहनीय रहा। भविष्य में यहां और भी बड़े स्तर पर कैंप लगाने का प्रयास किया जाएगा। चैंबर के उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह ने जानकारी दी कि आज लगभग 650 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं दवा का लाभ लिया तथा करीब 1000 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में किया गया यह सेवा कार्य संगठन को समाज का आशीर्वाद अवश्य दिलाएगा। आगे शहरी क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था तथा कंबल, टोपी, मौजा आदि आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप गर्ग, अनिल कुमार साहू, संतोष वर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, निलेश चंद्र, जनार्दन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, आनंद कुमार, अमर कुमार मिश्रा, वरुण जायसवाल, पीयूष कुमार, विक्रम अग्रवाल, लव कुमार, गुरबीर सिंह, विवेक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मनोज कुमार सोनी, आनंद वर्धन, प्रदीप नारायण, पवन कुमार, रितेश भगत, राघवेंद्र सिंह, रवि अग्रवाल, साहब सिंह नामधारी, अमित लाल, आशुतोष लाल (एडवोकेट), आनंद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, विपिन कुमार, किशन चोपड़ा, रितेश कुमार, विक्रम अग्रवाल एवं रणजीत मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें