झारखंड में अभी और बढ़ेगी ठंड ‘आईएमडी’ ने किया अलर्ट जारी।

पलामू न्यूज Live//रांची झारखंड भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (सतर्क रहें) और अगले तीन दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं।

झारखंड के इन जिलों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से नीचे रहेगी।

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार इन जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम हो सकती है। झारखंड के इन इलाकों में 22 दिसंबर तक काफी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है वहीं ‘येलो अलर्ट’ 23 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। आईएमडी के अनुसार 21 दिसंबर को 13 जिलों 22 दिसंबर को 10 जिलों और 23 दिसंबर को आठ जिलों में कोहरे का असर पड़ सकता है।

झारखंड के इन जिलों में कोहरे की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अनुसार जिन जिलों में कोहरे की संभावना जताई गई है। उनमें गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच रह सकती है।

झारखंड वासियों सुबह के समय यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

झारखंड के राजधानी रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के निचले क्षोभ मंडलीय स्तरों में हल्की दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण राज्य के उत्तरी और कुछ मध्य जिलों में घना कोहरा बना रहेगा, यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। साथ ही उन्होंने कम विजिबिलिटी को देखते हुए सुबह के समय यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इस कोहरा में वाहन चालकों के लिए जरूरी संदेश।

झारखंड के कुछ जिलों में घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है। इसे देखते हुए झारखंड मौसम विज्ञान विभाग ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है। वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता और सावधानी बरतें धीमी गति से चलें, हेडलाइट व फॉग लाइट का सही उपयोग करें और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। ओवरटेक करने से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके और दूसरों के जीवन के लिए खतरा बन सकती है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें