लेस्लीगंज विधायक आवास पर भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को भव्य स्वागत किया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड नीलांबर–पीतांबरपुर स्थित मौर्या फार्म हाउस में सभी नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों का भव्य सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आदरणीय लवली गुप्ता जी उपस्थिति हो कर समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर, फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। सभी को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को बूथ से लेकर मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया गया। वहीं कार्यक्रम के संबोधन में पांकी विधायक ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन और जनता के बीच सेतु होते हैं। उनकी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता जी ने संगठन के विस्तार और अनुशासित कार्यशैली पर जोर देते हुए सभी नवदायित्वधारियों को निरंतर सेवा भाव से कार्य करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, पांकी विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, मनातू विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, मनातू मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष मंदीप मेहता, काशीनाथ विश्वकर्मा, साधु मांझी, मंजित सिंह, रौशन सिंह, महेश्वर सिंह, रंजय ठाकुर, परमेश्वर साव, संदीप कुमार, राकेश कुमार चंद्रवंशी, महेश यादव, सुधीर तिवारी, दिलीप मेहता, संतोष शुक्ला, अरविंद मेहता, कार्तिक सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें