पलामू जिले में नियुक्ति के बाद भी 813 सहायक आचार्यों की पदस्थापना क्यों लंबित भाकपा ने उठाया सवाल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। साथ ही उन्होंने  पलामू जिले में 813 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के बावजूद उनकी पदस्थापना नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त किया है। श्री तिवारी ने इस मुद्दे पर पलामू आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि नियुक्ति हुए 10 दिन बीत जाने के बाद भी शिक्षकों को स्कूलों में भेजा नहीं गया है। जबकि जिले के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। इसके कारण नए नियुक्त सहायक आचार्य बीआरसी में केवल हाजिरी लगाकर वेतन उठा रहे हैं जो शिक्षा व्यवस्था के साथ मज़ाक है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला स्थापना समिति की अध्यक्ष होने के बावजूद उपायुक्त अब तक पदस्थापना प्रक्रिया पूरी नहीं करा सकीं। वहीं शिक्षा विभाग के कार्यालय में पदस्थापना को लेकर भारी अनियमितता और लेनदेन की शिकायतें सामने आ रही हैं। श्री रूचिर तिवारी ने बताया कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले में सहायक आचार्यों की पदस्थापना मेरिट के आधार पर निष्पक्ष तरीके से की गई है। उन्होंने पलामू उपायुक्त से भी वही प्रक्रिया अपनाकर तत्काल पदस्थापना करने की मांग की है, ताकि जिले में शिक्षकों की कमी दूर हो सके और बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो भाकपा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें