पलामू के बड़े कारोबारी को जीएसटी कि टीम ने करोड़ों रुपए टैक्स चोरी के मामले में गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live// झारखंड के जीएसटी टीम ने पलामू के बड़े कारोबारी को जीएसटी टैक्स चोरी के मामले में लंबी छापेमारी व पुछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जीएसटी की टीम ने कारोबारी को गिरफ्तार कर जमशेदपुर लेकर पहुंची जहां मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। पलामू में अब तक कि गई छापेमारी में जांच टीम को कई बड़े दस्तावेज मिले हैं जिसे जब्त कर लिया गया है।  करोड़ों के टैक्स चोरी की अन्य व्यवसायियों की जानकारी भी मिली है जिस पर टीम कि पैनी नजर बनी हुई है। सूत्रों की माने तो लोहा व्यापारी ने ढ़ाई करोड़ का टैक्स फिलहाल जमा करवाया है दो सौ करोड़ से अधिक का कच्चे में कारोबार के जरिए 36 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का अनुमान लगाया गया है। 36 करोड़ टैक्स चोरी के मामले में जीएसटी कि टीम ने शुक्रवार को मेदिनीनगर से प्रमोद अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद जीएसटी कि टीम ने श्री अग्रवाल को लेकर जमशेदपुर पहुंची और एमजीएम अस्पताल में उसका जांच कराया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच भी किया। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी प्रमोद अग्रवाल को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि जमशेदपुर डीजीजीआइ ने 72 घंटे तक पलामू के मेदिनीनगर स्थित प्रमोद अग्रवाल के घर और दफ्तर मे छापेमारी की इस छापेमारी अभियान मे दर्जनों पदाधिकारी शामिल रहें। इस छापेमारी में सीआरपीएफ की टीम शामिल थी वहीं मेदिनीनगर में रेड खत्म होने के बाद प्रमोद अग्रवाल को टीम साथ लेकर जमशेदपुर पहुंची जहां उनसे और भी पूछताछ की गई है उन्होंने टीम के समीप कई अहम जानकारियां दिया है। सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 200 फर्जी बिल और कच्चे बिल के जरिए करोड़ों का टैक्स चोरी किया गया है। पलामू के बड़े कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के पास से जीएसटी कि टीम ने कई लैपटॉप, कंप्यूटर का हार्ड डिस्क और कई फाइल जप्त किया है। सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के अन्य कई बड़े व्यवसायियों के उपर जीएसटी टीम कि है नजर बहुत जल्द उनके उपर भी होगी कार्रवाई।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें