मेदिनीनगर शहर के किनारे तैयार हो रहा है सागर रिसोर्ट आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस: अजीत मेहता।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के मेदिनीनगर शहर दिन प्रतिदिन विभिन्न सुविधाओं से लैस होते हुए तरक्की कि ओर जा रहा है, देश के अन्य शहरों कि तुलना में पलामू जिला भी कम नहीं है आए दिन कई माॅल, प्राईवेट हांस्पिटल, रेस्टूरेंट, विभिन्न समानों कि हाॅलसेल दुकान, मैरेज हॉल सहित कई रिसोर्ट बनकर तैयार है और दर्जनों अन्य सुविधाओं कि चीजों का कार्य प्रगति पर है। इसी को देखते हुए पोखराहा खुर्द में समाजसेवी कुशवाहा समाज के अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद सदस्य रानो देवी के पति अजीत मेहता ने अपने स्व. पिता की याद में समर्पित सागर रिसोर्ट का भूमि पूजन कर नये प्रतिष्ठान का शिलान्यास किया। इस भव्य समारोह का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया, विशिष्ठ अतिथि समाज सेवी राजू तिर्की, वार्ड पार्षद नीरा देवी, अजीत मेहता के माता जी, पूर्व मुखिया श्याम देव मेहता ने सामूहिक रूप से नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक आलोक चौरसिया ने कहा की शहर के किनारे सागर रिसोर्ट मैरेज हाल का खुलना बहुत खुशी की बात है। यहां सभी आधुनिक तकनीकियों से बनने वाला ये रिसोर्ट आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा। वार्ड पार्षद नीरा देवी ने कहा की इस रिसोर्ट को बनने से इस क्षेत्र के लोगों को सभी तरह के सुविधा मिलेगी। यहां गरीब असहाय को भी शादी ब्याह के आयोजन में प्राथमिकता मिलेगी। सागर रिसोर्ट के मालिक अजीत मेहता ने बताया की इस रिसोर्ट मैरेज हाल बनने में करीब दो वर्ष लगेंगे। इस में वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था है जिसमें एक सौ वाहन लगाने की सुविधा होगी। साथ ही स्विमिंग पुल भी इस रिसोर्ट मैरेज हाल में देखने को मिलेगा। वार्ड पार्षद रानो देवी ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें