पुलिस और ग्रामींण फिर आमने-सामने, तीन दिन से लापता बच्चे का शव बड़ा तालाब के स्थित कुएं से बरामद, सीबीआई से जांच कि मांग।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नीलाम्बर- पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत कुंदरी गांव फिर एक बार चर्चा में है इस बार लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय को कहे या क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों कि सूझ-बूझ के कारण गांव में दंगा होने से बच गई। आलम यह है कि तीन दिनों से लापता एक 8 वर्षीय बच्चे का शव गांव के कुएं से मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी व स्थानीय ग्रामीणों मे आक्रोश का माहौल बन गया। 8 वर्षीय मृतक बच्चे की पहचान कुंदरी गांव निवासी रामप्रवेश वर्मा के 8 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार वर्मा के रूप में हुई है यह बच्चा गांव के ही विद्यालय में तीसरी वर्ग में पढ़ाई करता था। बता दें कि मृतक बच्चा तीन दिन पहले यानी सोमवार कि दोपहर में अपने घर के आस-पास कुछ बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था उसके बाद से वह लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत लेस्लीगंज थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज के बाद परिजनों और लेस्लीगंज पुलिस द्वारा लगातार नदी, तालाब, कुआं, आहर, नाहर में खोजबीन की जा रही थी लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला था। जबकि बुधवार को बच्चे का शव कुंदरी बड़का आहर स्थित एक कुएं में तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा जिसकी खबर आग कि तरह चारो तरफ फैल गई जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश एक साथ भड़क उठी। गुमशुदा बच्चे की शव मिलने की सूचना लेस्लीगंज पुलिस को दी गई सूचना पाकर लेस्लीगंज थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना था कि यह केवल एक दुर्घटना या हादसा नहीं है बल्कि इसके पीछे किसी बड़ी और सुनियोजित साजिश का हाथ हो सकता है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग पर अड़े रहे। वहीं मौके पर मौजूद लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय एवं उनकी पुलिस टीम स्थिति को संभाले रहें और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कानूनी प्रक्रिया शुरू करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद CBI से उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। लेस्लीगंज पुलिस ने मृतक बच्चे का शव को अपने कब्जे में लेकर एमएमसीएच मेदिनीनगर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है मृतक बच्चे के परिजनों एवं ग्रामीणों को लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि बहुत जल्द दोषी सलाखों के पीछे होगा। पुलिस कि वर्दी में वह ताकत होती है कि बड़े से बड़े क्रिमिनल उनके आगे घुटने टेक देते हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें