विधायक ने 10 वर्ष की मासूम बच्ची के मौत पर जताया दुःख, पुलिस से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का किया मांग।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोशियारा में दो दिन से लापता चल रही विनय चौरसिया की 10 वर्षीय पुत्री रितु कुमारी की लाश गांव के कुएं से पुलिस ने बरामद की। मासूम बच्ची की मौत कि खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है ग्रामीणों के अनुसार रितु शुक्रवार से घर से लापता थी।
उसके घर के परिजन उसकी तलाश में लगातार जुटे हुए थे लेकिन शनिवार सुबह किसी ने गांव के ही एक कुएं में बच्ची का शव देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने चैनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।
इस घटना कि सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है, क्योंकि शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन को पूरी तत्परता से साथ जांच करने का निर्देश दिया है।
विधायक ने कहा कि मैं पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए। दोषियों को बख्शा न जाए और उन्हें ऐसी सजा दी जाए जो उदाहरण बने, इस कठिन समय में भगवान दिवंगत बच्ची की आत्मा को शांति प्रदान करें।
वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया और सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच में जुट गई।

