लेस्लीगंज थाना में स्टोन माइंस रेवारातू हमले के तीन नामजद और 100 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज।
पलामू न्यूज Live//झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर पलामू जिले में बंद पड़े स्टोन माइंस को चालू करवाने पहुंची पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पर असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी एवं अन्य जवानों को मामूली चोटें आई हैं, जिनमें जख्मी जवानों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है वहीं अन्य जवानों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
बता दें कि पलामू जिला अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू में एक स्टोन माइंस का मामला न्यायालय में चल रहा था। जिसे झारखंड हाईकोर्ट ने कुछ दिनों से बंद पड़े स्टोन माइंस को पुनः चालू करने का आदेश संचालक को दिया। बुधवार को पलामू जिला प्रशासन की टीम एवं पुलिस स्टोन माइंस का कार्य शुरू करवाने पहुंची थी। इसी दौरान करीब ढाई सौ की संख्या में ग्रामीणों ने लाठी डंडे एवं पारंपरिक हथियारों से लैस होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
स्टोन माइंस को चालू करवाने पहुंची पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पर असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के कई जवान जख्मी हो गए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है, जख्मी जवानों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर कैम्प कर रही है। वहीं और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई करने हेतु पुलिस जूटी हुई है इस घटना कि मुख्य दोषियों को पुलिस तलाश कर रही हैं। वहीं स्थानीय कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में गांव के सभी ग्रामींण शामिल नहीं हैं कुछ असामाजिक तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में ग्रामीणों भी जख्मी हुए हैं।
इस संबंध में मजिस्ट्रेट संजीत कुमार के बयान पर लेस्लीगंज थाना में 3 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में रेवारातू गांव के भीम सिंह, विकास कुमार सिंह और उद्देश्वर राम शामिल हैं। सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने हमला करने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गुरुवार को भी लेस्लीगंज पुलिस मौके पर तैनात रही पुलिस की मौजूदगी में माइंस क्षेत्र में फिर से कार्य सुचारू रूप से शुरू किया गया है।

