मईयां सम्मान योजना के नए लाभुकों के लिए हर जिले में 18 नवंबर से लगेंगे शिविर, इन दस्तावेजों के साथ कर सकेंगे अप्लाई।
पलामू न्यूज Live//झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 2024 में राज्य के महिलाओं के लिए एक योजना चालू किया था जिसका नाम झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना है। शुरुआत में इस योजना के जरूरत मंद लाभुकों को एक हजार रूपए प्रति माह सहयोग के रूप में दिया जा रहा था वहीं 2025 से इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया। इस योजना के बंचीत लाभुकों को झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से जोड़ने कि खुशखबरी आ गई है। नए लाभुकों को आवेदन करने के लिए हर जिले में कैंप लगाने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है।
राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन की सरकार ने पुनः 18 नवंबर 2025 से मईयां सम्मान योजना के लिए नए आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगी। ऐसे में जिन बेटियों/महिलाओं की उम्र 18 वर्ष हो गई है और अब तक किसी कारण वश आवेदन नहीं कर पायीं है उनके लिए ये सुनहरा मौका है। मईयां सम्मान योजना से छूटी महिलाओं के नए आवेदन स्वीकार करने के लिए प्रत्येक ज़िले में पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जहां महिलाएं निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें जारी की हैं। जिन्हें आपको योजना का लाभ उठाने से पहले समझना होगा। बता दें कि झारखंड सरकार की ओर से 18 नवंबर से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरूआत होगी। इस दौरान झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिला है वैसी महिलाएं कैंप में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।
मईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको आवेदन पत्र की आवश्यकता होगी आप आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म डाउनलोड और प्रिंट करने के बाद आपको सबसे पहले उसे भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे, फिर आप आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं या अपने नज़दीकी ब्लॉक कार्यालय में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन (online) आवेदन।
झारखंड सरकार ने इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर जाकर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और योजना से संबंधित पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड कर सकती हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले आपको झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको CSC Login/Operator Login का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है। अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी डालकर लॉगिन करना होगा।
मईयां सम्मान योजना के लिए ऐसे करें आवेदन।
1.आधार कार्ड 2.मतदाता पहचान पत्र (Voter ID)
3.राशन कार्ड 4.पैन कार्ड 5.बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी 6.पासपोर्ट साइज फोटो 7.मोबाइल नंबर
8.हस्ताक्षर 9.ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
10.आवेदन फार्म सभी कागजात कि फोटो कांपी एवं फार्म में सही-सही विवरण भर कर जमा करना है।

