पलामू पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 4 अफीम/डोडा कारोबारियों को अर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग का अर्टिगा कार जिसका रजिस्ट्रेशन नं0- JH01FV4879 से कुछ लोग मेदिनीनगर से पांकी की ओर जा रहे है। इस सूचना पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के नेतृत्व में बैरिया मोड़ के पास वाहन चेकिंग लगा कर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने उक्त वाहन के साथ चार व्यक्तियों को पकड़ा। उनसे पूछ-ताछ के क्रम में पता चला कि ये लोग फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चल रहे है विशेष जांच-पड़ताल हेतु लेस्लीगंज पुलिस उन्हें अपने साथ थाना लाई। वहीं थाना लाने के बाद पुलिस कि कड़ाई से पूछताछ एवं मोबाईल जाँच करने पर पता चला कि सभी अभियुक्त अफिम/डोडा के व्यापार से जुड़े हुए है तथा पुलिस से बचने के लिए झारखंड का फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चल रहे हैं। कार का तलाशी लेने पर कार से ओरिजनल नम्बर प्लेट कार के अंदर छुपाया हुआ मिला जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 UP 25EL 3625 अंकित है। जाँच के क्रम में पता चला की ये सभी लोग अफ़ीम/डोडा खरीदने हेतु पलामू आये हुए थे आने से पूर्व में ही ये लोग ऑन-लाइन खाता के माध्यम से पिपराटांड एवं चतरा के लोगो को करीब 8 लाख रूपया भेजा था। वहीं जाने के क्रम में रास्ते में ही लेस्लीगंज पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। इस संदर्भ में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय लेस्लीगंज थाना कांड संख्या -154/2025, 26 अक्टूबर 2025, धारा-338/336 (3)/340(2)/3(5) BNS के अन्तर्गत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 1. फिरोज अहमद अंसारी उम्र 39 वर्ष पिता ताहब्बर हुसैन पता- एजाज नगर वार्ड नं0-75, थाना- बारादरी जिला बरेली (यू०पी०) 2. शाहनवाज उम्र 28 वर्ष पिता तालीब अली, पता० अलीनगला, थाना- अलापुर जिला बदायूँ (यू०पी०) 3. इरफान उम्र 31 वर्ष पिता नूर हसन पता- एजाज नगर गौटिया, थाना- बरादरी, जिला बरेली (यू०पी०) 4. अभय प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष पिता शिशुपाल सिंह पता भोजपुर थाना कादर चौक जिला बदायूँ (यू०पी०) शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ अर्टिगा कार, एक ओरिजनल नम्बर प्लेट, 4 मोबाईल फोन एवं 30 हजार रु. नगद बरामद किया है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें