हत्या करने का लिया सुपारी खुद हो गई हत्या कांड का हुआ उद्भेदन तीन अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार व मोटरसाइकिल बरामद।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर में 19 अक्टूबर 2025 को एक युवक की हत्या अज्ञात अपराधियों ने किया था। जिसका खुलासा शनिवार को पलामू पुलिस ने किया है इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता इबरार हजाम पिता स्व० काबेदिन हजाम ग्राम चैनपुर बाजार, थाना चैनपुर, जिला पलामू के लिखित आवेदन के आधार पर उनके पुत्र हसन अली (उम्र 28 वर्ष) की शाहपुर लालगंज में गोली मारकर हत्या किए जाने के संबंध में चैनपुर थाना में कांड संख्या 204/2025 धारा 302/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर तथा पुलिस निरीक्षक सदर अंचल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में चैनपुर थाना पुलिस को 24 अक्टूबर 2025 को रात्रि लगभग 10:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कांड के दो प्राथमिकी अभियुक्त इजहार खान एवं सद्दाम अंसारी मोटरसाइकिल से गढ़वा की ओर से शाहपुर की दिशा में आ रहे हैं।
वहीं इस सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए चैनपुर मंगरदाहा घाटी में चैनपुर थाना के छापेमारी दल द्वारा दोनों अभियुक्तों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जीवित कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में चैनपुर थाना कांड संख्या 207/2025 दिनांक 25 अक्टूबर 2025 धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछ-ताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि शाहपुर के मृतक हसन अली द्वारा उनके चाचा एकराम कुरैशी को जान से मारने के लिए किसी से सुपारी ली गई थी। इस कारण सभी अभियुक्त सतर्क हो गए और हसन अली की गतिविधियों पर नज़र रखने लगे और दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को जब हसन अली लालगंज (शाहपुर) पहुँचा तब प्राथमिकी अभियुक्त इजहार खान, सद्दाम अंसारी, अप्राथमिकी अभियुक्त मोबारक अंसारी (पिता रमजान अंसारी, सा०–हुसैनी मोहल्ला, शाहपुर) सहित अन्य 4–5 अज्ञात व्यक्तियों ने हसन अली और उसके साथी को रोक कर मारपीट किया और उसका मोबाइल छीन लिया बाद में हसन अली को मोटरसाइकिल पर बैठाकर भीड़ से दूर ले जाकर गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों कि अपराधीक रिकॉर्ड भी रहा है जिसमें मोबारक अंसारी चैनपुर थाना कांड संख्या 242/2023 धारा 394 भादवि और सद्दाम अंसारी चैनपुर थाना कांड संख्या 09/2021, धारा 392/411 भा0द0वि0 एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट शामिल है, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी एवं अनुसंधान निरंतर जारी है। इस हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, तीन जीवित कारतूस, एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
इस छापामारी दल में चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा, पु०अ०नि० बाबूलाल दुबे, पु०अ०नि० रंजीत बिलुंग, पु०अ०नि० अनिल विद्यार्थी, चैनपुर थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।

