समाजसेवी डब्लू राय ने हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी पंचायत के विभिन्न छठ घाटों की कराई सफाई।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायत, गांव, कस्बों में छठ पूजा को लेकर साफ-सफाई जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा कराई जा रही है। वहीं नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत कोट खास पंचायत के विभिन्न छठ पूजा घाटों का साफ-सफाई भी जोरो पर है। पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय के द्वारा पंचायत के कोट खास सूर्य मंदिर, सीताडीह, पथरही और गोपालगंज के छठ घाटों की सफाई पूरी तरह जेसीबी मशीन के द्वारा कराई गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि समाजसेवी डब्लू राय के द्वारा हर वर्ष सफाई अभियान चला कर घाटों की सफाई अपनी निजी खर्चों से कराई जाती है और इस सफाई कार्य में जुटे सभी युवकों को प्रोत्साहित भी किया जाता है। वहीं पूर्व मुखिया प्रत्याशी समाजसेवी नवल किशोर उर्फ डब्लू राय ने कहा कि किसी भी त्योहार एवं पुजा पाठ श्रद्धा भाव से किया जाता है तब ही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हिन्दूओं का तो पुरे वर्ष सैकड़ों त्योहार मनाएं जाते रहते हैं लेकिन कार्तिक मास का छठ महापर्व का महत्व ही कुछ अलग है इस त्योहार को विश्व के कई देशों में बड़े ही धूम-धाम से मनाई जाती है। भारत में इस वर्ष 2025 का छठ महापर्व कि शुरुआत 25 अक्टूबर शनिवार को नहाय खाय से होगी रविवार को घाट जगाकर खरना पुजा की जाएगी वहीं सोमवार को शाम में डुबते सुर्य को सुपला में अर्घ्य और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पारण के पश्चात पूजा समाप्त की जाएगी। वहीं इस पुण्य कार्य को लेकर ग्रामीणों ने समाजसेवी नवल किशोर उर्फ डब्लू राय के इस पहल की सराहना की और कहा कि उनके प्रयास से घाटों का रूप-रेखा निखर गया जिससे श्रद्धालुओं को दोनों दिन अर्घ्य देने में सहुलियत होगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें