लेस्लीगंज पुलिस अनिल मिश्रा के हत्या का आरोपी टुनटुन मिश्रा को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राजोगाड़ी अखौरी पतरा निवासी सर्व. वशिष्ठ मिश्रा के 45 वर्षीय पुत्र अनिल मिश्रा कि इलाज के दौरान अस्पताल में गुरुवार को मौत हो गई थी। उनकी मौत पुरानी विवाद में मारपीट होने से हुई है। वहीं लेस्लीगंज पुलिस ने आरोपी टुनटुन मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को भेज दिया है।
लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को हुए विवाद के बाद मृतक अनिल मिश्रा कि 36 वर्षीय पत्नी मीणा देवी के फर्दब्यान के आधार पर लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 142/2025 धारा 103(1)/3(5) बी0एन0एस0 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
जिसका प्राथमिकी अभियुक्त नरेश तिवारी पिता जगरनाथ तिवारी, टुनटुन मिश्रा उम्र करीब 26 वर्ष पिता राम प्रवेश मिश्रा दोनों राजोगाड़ी अखौरी पतरा थाना लेस्लीगंज जिला पलामू के विरूद्व मारपीट कर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लागातार छापामारी कि जा रही थी।
वहीं 21 अक्टूबर 2025 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त टुनटुन मिश्रा उम्र करीब 26 वर्ष पिता राम प्रवेश मिश्रा घर राजोगाड़ी अखौरी पतरा थाना लेस्लीगंज जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मेदिनीनगर में भेज दिया गया है।
इस छापामारी दल में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, पु०अ०नि० मोहम्मद नईम, लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड एवं चालक शामिल थे।

