नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के दिव्य दृष्टि युवा क्लब ने शांति से मां दुर्गे की प्रतिमा किया विसर्जन।

पलामू न्यूज Live //पलामू जिला के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत सभी जगहों पर शांति और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाई गई एवं दसमीं के दिन मां दुर्गे की प्रतिमा का नदी या तालाब में विसर्जन किया गया। इस मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित कराने में लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय का मुख्य भूमिका रही उन्होंने सभी पुजा पंडालों में असमाजिक तत्वों के उपर गिद्ध दृष्टि जमांए थे। वहीं हरतुआ पंचायत में भी शांति से मुर्ती विसर्जन कराने में उन्होंने असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए थे। गुरुवार को पंचायत के सोनेसरई में दिव्य दृष्टि युवा क्लब के द्वारा मां दुर्गे की प्रतिमा विसर्जन किया गया। सर्व प्रथम पुजा पंडाल में दिव्य दृष्टि युवा क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गांव घर अगल-बगल के गन्यमान लोग को गमछा से पगड़ी पोसी कर सम्मानित किया गया। उसके बाद मां दुर्गे कि प्रतिमा गाड़ी पर सवार कर गांव के देवी मंदिर गए वहां पुजा पाठ करने के पश्चात महिला-पुरुष डिजे के भक्ति गीतों पर झूमते हुए पुरे गांव का भ्रमण करते हुए कुंद्रहीया नदी मेहता भट्ठा के समीप शाम 8:30 बजे शांति से विसर्जन किया गया। मां दुर्गे की प्रतिमा शांति से विसर्जन कराने में एक्स-आर्मी क्लर्क धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, चौकीदार चैतु पासवान, अध्यक्ष आर्यन कुमार, अरविंद कुमार मिश्रा, वार्ड सदस्य कमेश राम का मुख्य भूमिका रही। वहीं मौके पर रघुनाथ मांझी, संजय चंद्रवंशी बैगा, पीताम्बर सिंह, सत्यदेव राम, सरयू चंद्रवंशी, राजीव कुमार मिश्रा, जितेंद्र महराज, सुरेश सिंह, डिलर शिवलाल राम, अरूण भुईयां, प्रदीप सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, शिवटहल भुईयां, विश्वनाथ सिंह, कृष्णा साव, सुधीर ठाकुर, संदीप गिरी, देवेन्द्र सिंह, मनिष कुमार, श्यामसुंदर राम, आलोक कुमार, बबन सिंह, शशिकांत वर्मा, अमन कुमार, अनिल चंद्रवंशी, रविकांत वर्मा, पवन कुमार, ओमप्रकाश पासवान, बाबुलाल पासवान, अनिल सिंह, संदीप चंद्रवंशी, राजन पासवान, छोटू कुमार सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल रहें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें