दारूडीह में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की प्रखंड इकाई द्वारा अशोक धम्म विजय दशमी और विश्व शांति दिवस मनाया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत दारूडीह में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की प्रखंड इकाई द्वारा अशोक धम्म विजय दशमी और विश्व शांति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर धम्म यात्रा निकाली गई और विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेंद्र बौद्ध और श्री रामलखन मेहता बौद्ध ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध धम्म पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और भाईचारे का संदेश देता है। यह ऐसा धम्म है जो वैज्ञानिक सोच पर आधारित है और जिसमें अंधविश्वास या पाखंड की कोई जगह नहीं है। इसके संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य, करुणा और मानवता का मार्ग दिखाया। वहीं कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सम्राट अशोक ने 261 ईसा पूर्व बौद्ध धम्म को स्वीकार किया था। उसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में और भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में बौद्ध धम्म की दीक्षा लेने की याद में अशोक धम्म विजय दशमी को हर साल विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी लोगों ने बौद्ध धम्म के सिद्धांतों पर चलने और समाज में शांति, समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मौके पर राष्ट्रीय बौद्ध महासभा झारखंड प्रदेश के मुख्य महासचिव श्री रवि पाल, सामाजिक न्याय परिषद झारखंड प्रदेश के महासचिव श्री राजू रजक, श्री बीरेंद्र कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री निर्मल मेहता, श्री मनमोहन राम, श्री जीतू राम, श्री नागेश्वर राम, श्री प्रभू राम सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें