लेस्लीगंज सांगबार में एक महिला कि संदिग्ध मौत, पती 6 माह से बाहर घर मे पत्नी की मौत, पुलिस जांच में जुटी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सांगबार के कुंवरबांध टोला में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत कि सूचना प्राप्त हुई है जिसकी जांच लेस्लीगंज पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतक महिला कि पहचान लक्ष्या देवी 35 वर्ष पति संजय भुईयां के रूप में हुई है इसकी सूचना तब हुई जब मृतक महिला की 12 वर्षीय लड़का अपने घर आया और दरवाजा बंद पाया। उन्होंने दरवाजा खोलने का लाख प्रयास किया पर दरवाजा नहीं खुला तब खिड़की से झांककर देखा तो उसकी मां का शव पड़ा नजर आया इसकी सूचना उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को दिया। खबर सुनते ही लोगों का भीड़ जूट गई इस बात की सूचना गांव के वरिष्ठ लोगों को दिया गया उन्होंने पंचायत के मुखिया गीता देवी को इसकी सूचना दी। स्थानीय थाना लेस्लीगंज को इस घटना का जानकारी दिया गया मौके पर तुरंत लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय एवं सब इंस्पेक्टर बिक्रम शील पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी। मौके पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाकर जांच किया पर कोई सुराग हाथ नहीं लगी वैसे जांच जारी है। जानकारी के अनुसार 6 माह पूर्व मृतक लक्ष्या देवी कि पति संजय भुईयां हिमाचल प्रदेश कमाने गए हैं उनके अनुपस्थिति में उनकी पत्नी का मौत होना सवाल के घेरे में है। ग्रामीणों के माने तो जितनी मुंह उतनी बातें किसी ने प्रेम प्रसंग तो किसी ने आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पति के अनुपस्थिति में पत्नी की मौत होना पहला दृश्य प्रेम प्रसंग या आत्महत्या कहना मुश्किल है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं सही जानकारी साझा कर सकते हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है बहुत जल्द दोषी सलाखों के पीछे होगा। लेस्लीगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है। इस खबर से गांव में दहशत फैली हुई है पंचायत कि मुखिया गीता देवी ने कहा कि हमारा घर भी इसी गांव में है परंतु हम प्रखंड मुख्यालय नीलाम्बर-पीताम्बरपुर में भाड़े का रूम लेकर रहते हैं। हमें ग्रामीणों के द्वारा बुधवार को इस घटना की जानकारी मिली तब लेस्लीगंज पुलिस को इसकी सूचना दिए। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें