झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में तय हुई पत्रकारों की जिम्मेदारियां प्रशासन संग समन्वय पर जोर।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) पलामू जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के टीवी टावर के समीप स्थित Capital News कार्यालय में आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष राणा अरुण सिंह के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष नितेश तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन प्रफुल्ल गिरी ने किया। बैठक में संगठन को और सुदृढ़ बनाने, पत्रकारों के बीच समन्वय कायम करने तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जिम्मेदार पत्रकारिता करने पर गहन चर्चा हुई। उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। ऐसे में भ्रामक और तथ्यहीन खबरों से समाज में गलत संदेश न फैले इसके लिए पत्रकारों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

भ्रामक खबरों पर लगाम की अपील।

बैठक के दौरान यह विशेष रूप से अपील की गई कि पत्रकार साथी किसी भी प्रकार की खबर को चलाने से पहले उसकी सही तरीके से जांच और पुष्टि अवश्य करें। जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर या संबंधित अधिकारियों से तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही समाचार का प्रसारण किया जाए। कहा गया कि त्योहारों के मौसम में अफवाह फैलाने वाली खबरों से समाज में तनाव बढ़ सकता है। इसलिए पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन और अधिक सतर्कता से करना होगा।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय।

संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण आने वाले दिनों में जिला कमेटी के गठन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह पहल पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल और संगठन की मजबूती को और गति प्रदान करेगी। डिजिटल मीडिया पत्रकारों के लिए कार्यशाला डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर कार्यरत पत्रकारों को नई चुनौतियों और अवसरों के प्रति प्रशिक्षित करने के लिए समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को भी शामिल करने की योजना है ताकि पत्रकारिता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। खबरों का चयन और जिम्मेदारी डिजिटल मीडिया पर खबरें सबसे तेजी से वायरल होती हैं। इस दौर में खबरों का चयन करते समय सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकार समाज में नकारात्मक असर डालने वाली खबरों से बचें और खबर प्रसारण के मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। त्योहारों में प्रशासन का सहयोग वर्तमान समय में दुर्गा पूजा और अन्य पर्व-त्योहारों को देखते हुए पत्रकारों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। बैठक में यह तय किया गया कि पत्रकार जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोगी बनकर अफवाहों पर रोक लगाने और समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने का कार्य करेंगे। अनुशासन पर जोर बैठक में सर्वसम्मति से अमित तिवारी को अनुशासन समिति का सदस्य चुना गया। उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई कि भविष्य में बैठक की तारीख और समय सभी सदस्यों की सहमति से तय हो। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को निष्क्रिय मानते हुए उन पर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, समाज को दिशा देने का माध्यम – राणा अरुण सिंह।

बैठक के समापन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं JJA के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा अरुण सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता केवल सूचना देने तक सीमित नहीं रह गई है। बल्कि समाज को दिशा देने और व्यवस्था को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डिजिटल मीडिया ने सूचना प्रसार को सरल और त्वरित बनाया है, लेकिन इसके दुरुपयोग से बचना पत्रकारों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं जिलाध्यक्ष नितेश तिवारी ने कहा कि पलामू जैसे संवेदनशील जिले में प्रशासन, पुलिस और मीडिया का मिल-जुलकर काम करना न केवल समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में मददगार होगा, बल्कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता भी बढ़ाएगा। वही मौके पर बैठक में दो दर्जन से अधिक पत्रकार शामिल हुए इनमें बिनोद ठाकुर, दीपक तिवारी, शशिकांत ओझा, रवि भारती, एसके रवि, सौरभ कुमार, राजेश कुमार, चंदन कुमार, सतीश मेहता सहित कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें