तरहसी प्रखंड के बेदानी मोड़ पर शुरू हुआ सुलबी फ्यूल स्टेशन, ग्रामीणों को मिला बड़ा तोहफ़ा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत बेदानी मोड़ (परशुराम चौक) के निकट सोमवार को सुलबी फ्यूल स्टेशन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर पांकी पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस फ्यूल स्टेशन के खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। अब तरहसी एवं आसपास के गांवों के वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल के लिए दूरस्थ क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने कहा कि ग्रामींण क्षेत्र में ऐसे सेवा केंद्रों का खुलना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की अपील की। आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस फ्यूल स्टेशन की शुरुआत की गई है जिससे ग्रामीणों को अब दूर-दराज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मौके पर फ्यूल स्टेशन के डायरेक्टर मुरारी साव, तरहसी पश्चिम जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह उर्फ कृष्णा बाबू, उदयपुरा वन पंचायत के मुखिया प्रवीण पांडेय एवं विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, व्यवसायी अमित पांडेय तथा उदयपुरा वन पंचायत के युवा नेता मुकेश कुमार, इंग्लिश जोन डायरेक्टर एके विद्यार्थी, व्यवसाय मनीष कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय लोग और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें