पांकी में फिर डाॅक्टर की लापरवाही से गई एक महिला कि जान।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पांकी में हुए दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। वहीं विधायक ने कहा कि पांकी में एक फर्जी सोमी नर्सिंग होम भी है जहां पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध में रविवार को सड़क जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही मैंने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से संवेदना प्रकट की और प्रशासन से दोषी चिकित्सक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पलामू जिला के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल नर्सिंग होम को सील कर दिया। विधायक ने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा पहले से ही ऐसे फर्जी नर्सिंग होम की जांच की जाती तो शायद आज एक मासूम महिला की जान बचाई जा सकती थी।
पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूरे पांकी क्षेत्र में संचालित अवैध नर्सिंग होंम और झोलाछाप डॉक्टरों पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने मृतक महिला को श्रद्धांजलि देते हुए दु:खीत परिवार को ढांढस बंधाया और इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति ईश्वर से प्रदान करने की प्रार्थना की।
पांकी में हुई महिला कि निजी अस्पताल में मौत का क्या है राज।
बता दें कि मृतक महिला पांकी बजाज शोरूम के निकट जितेंद्र भुईयां की पत्नी पूनम देवी है, जो पांकी थाना के निकट बालकुंज प्ले स्कूल मे कार्यरत थी। महिला ने एक वर्ष पहले
पांकी के थाना रोड में संचालित सोमी सेवा सदन नामक अस्पताल में डॉक्टर एचएन झा से ऑपरेशन करवाया था। ऑपरेशन के बाद पूनम को लगातार दर्द हो रहा था शनिवार को एक बार फिर डॉक्टर ने पूनम का ऑपरेशन किया ऑपरेशन के बाद उसकी हालत अचानक खराब होने लगी जिसके बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।
मौके पर लोगों ने बताया कि झोलाछाप डॉ एच एन झा नशे की हालत मे करता है ऑपरेशन अभी तक दर्जनों लोगों का लिया है जान। परिजन पूनम देवी को लेकर दूसरे अस्पताल चले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उन्होंने बताया कि महिला की मौत डेढ़ घंटा पहले ही हो चुकी है। उसके बाद परिजन वापस शव को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां से डॉक्टर फरार हो गया था जिसके बाद रविवार के अहले सुबह ग्रामीणों ने शव के साथ पांकी-रांची मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
झारखंड विधानसभा में पांकी विधायक ने उठाया था मामला।
विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने बताया कि विधानसभा में उन्होंने प्रश्न पूछा था, जिसमें कहा गया था कि इलाके में संचालित अधिकतर अस्पताल फर्जी हैं। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और उसकी टीम में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
अस्पताल जांच में तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन।
वहीं मौके पर पलामू सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। मौके पर पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता, पुलिस इंस्पेक्टर पांकी पूनम टोप्पो, पांकी थाना प्रभारी सहित अन्य टाॅप अधिकारी एक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

