विश्व पर्यावरण दिवस पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी ने लगाया थाना परिसर में इमारती लकड़ी के पौधा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर। लेस्लीगंज थाना परिसर में थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना परिसर में फलदार व इमारती पेड़ के पौधे लगाए गए। इस मौके पर थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्रकृति से जुड़ने उसे संरक्षित करने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का अवसर होता है। सभी व्यक्तियों को पर्यावरण के लिए एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, उन्होंने बताया कि पेड़ पौधा नहीं होने के कारण समय पर वर्षा नहीं होना तथा अधिक गर्मी झेलनी पड़ती है। पेड़ से हमें फल फूल के साथ समय पर इमारती लकड़ी आदि भी प्राप्त होती हैं, इसलिए पौधा लगाने के साथ इसे समय पर खाद्य पानी देकर संरक्षण भी देना बहुत जरूरी होता है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें