श्री रामचरितमानस जीवन जीने की कला सिखाती है- रूचिर तिवारी।

पलामू न्यूज ‌Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विधानसभा के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने ग्राम ताली में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पारायण पाठ महायज्ञ समिति के 16वें अधिवेशन के अवसर पर शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्री मार्कंडेय तिवारी ने स्वागत किया। मौके पर श्री रूचिर तिवारी ने कहा कि श्री रामचरितमानस मानव जीवन को जीने की कला सिखाती है। भगवान श्री राम मनुष्य रूप में अवतरित होकर सारे कष्टों को सहते हुए अपना कर्म किया। उन्होंने अपने माता-पिता, भाई, बंधु तथा एक राज्य के प्रति क्या कर्तव्य और मर्यादा होता है इसको हूबहू बताने का काम किया। वहीं शबरी का जूठा बेर खाकर जाति धर्म के बंधन से भी मुक्त होकर मनुष्य के साथ-साथ अन्य जीव जंतुओं वानर,भालू गिद्धराज जटायू से प्रेम करना श्री राम ने सिखाया। यही कारण है कि उनको मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहा गया है। आजकल के युवाओं को रामायण से प्रेरणा लेनी चाहिए एवं अपने नित्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ समय निकालकर रामायण पाठ का भी अनुसरण करना चाहिए। यह अनुसरण उनके जीवन शैली को बदलेगी एवं समाज तथा गृहस्थ जीवन में प्रेम एवं त्याग पूर्वक कर्तव्य निष्ट जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही प्रवचन कर्ता अभिषेक पाठक वाराणसी एवं आलोक पांडे कानपुर उत्तर प्रदेश के कथावाचक ने कथा का रसपान कराया। मौके पर सचिव श्री विक्की तिवारी, कोषाध्यक्ष अक्षय तिवारी, महामंत्री लव प्रसाद चौरसिया, शिव ध्यान तिवारी, राहुल कुमार तिवारी, रुपेश तिवारी, रितेश कुमार तिवारी सहित सैकड़ो ग्रामींण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें